राष्ट्रीय

11 महीने बाद मम्मी अनुष्का की गोद में दिखे विराट कोहली के लाडले अकाय

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट स्टार विराट कोहली के बेटे अकाय अब एक साल के होने वाले हैं। हालांकि, बेटे की कोई आधिकारिक तस्वीर अब तक सामने नहीं आई थी, लेकिन पैपराजी की नजरों से अकाय बच नहीं सके। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उनकी क्यूटनेस को देख लोग तारीफें करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
वीडियो में अकाय अपनी मम्मी अनुष्का की गोद में नजर आ रहे हैं, जो मुंबई एयरपोर्ट पर शूट किया गया। वीडियो में विराट और वामिका कहीं दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन अकाय का चेहरा कैमरे में कैद हो गया। इसे अनुष्का और विराट के फैन पेज पर शेयर किया गया था, जिसमें लिखा था, “बेबी अकाय कोहली का चेहरा सामने आया, यह एक गोलगप्पा है।” वीडियो में अनुष्का चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं, जबकि अकाय कैमरों की ओर मुस्कुराते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं।
अकाय की क्यूटनेस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अकाय बिल्कुल विराट जैसा है,” वहीं एक और यूजर ने कहा, “ये तो जेह की तरह क्यूट है।” कुछ यूजर्स ने तो यह भी कहा कि अकाय मम्मी अनुष्का की तरह लग रहे हैं।
अनुष्का और विराट ने पिछले साल फरवरी में अपने बेटे अकाय के जन्म की खुशी साझा की थी और अपनी प्राइवेसी का सम्मान रने की अपील की थी। इस समय वे अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं, लेकिन अनुष्का जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिल्म में वापसी करने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button