बिज़नेस

वित्तीय जगत में भूचाल: पेटीएम पेमेंट्स बैंक का वजूद कागजों से भी खारिज

RBI का कठोर प्रहार, दूसरी अनुसूची से नाम कटा; भरोसे के बख्तर में लगा दीमक

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

भारतीय वित्तीय व्यवस्था के इतिहास में एक और काला अध्याय जुड़ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी नियामक शक्ति का इस्तेमाल करते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) को RBI अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची से आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया है। मुख्य महाप्रबंधक बृज राज के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना (संख्या DoR.LIC.No.S3674/16.13.215/2026-27) दिनांक 31 जुलाई, 2026 और भारत के राजपत्र (भाग III – खंड 4) में 7 सितंबर, 2026 को प्रकाशित इस आदेश ने इस डूबते हुए डिजिटल वित्तीय संस्थान के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है।

विश्वास का पतन और नियामक का हंटर

कभी खुद को डिजिटल क्रांति का मसीहा कहने वाले इस संस्थान का यह हश्र वित्तीय अनुशासनहीनता और गंभीर विनियामक चूकों की दास्तां कहता है। दूसरी अनुसूची से निष्कासन का यह पैमाना केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि वित्तीय विश्वसनीयता के आसमान से सीधे पतन की गवाही है। यह इस बात का क्रूर प्रमाण है कि जब नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं, तो सिस्टम का हंटर किस कदर बेरहमी से बरसता है।

आम जनता के भरोसे पर सवालिया निशान

इस गंभीर कार्रवाई से आम उपभोक्ताओं और छोटे निवेशकों के बीच गहरा अक्खी और निराशा का माहौल है। जिस संस्थान की नींव ‘सहूलियत’ के नाम पर रखी गई थी, आज वह ‘असुरक्षा और अविश्वास’ का पर्याय बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम फिनटेक सेक्टर के लिए एक गंभीर चेतावनी है—जहाँ पारदर्शिता की कीमत पर मनमानी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। यह पतन केवल एक बैंक का नहीं, बल्कि डिजिटल इंडिया के उस अंधविश्वास का है जो बिना सोचे-समझे हर चमकती चीज को सोना मान लेता था।

Related Articles

Back to top button