राष्ट्रीय

बिष्णुपुर इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

इम्फाल। मणिपुर के बिष्णुपुर और थौबल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए। पुलिस ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के थोंगखोंगलोक गांव से एक एसएलआर और एक मैगजीन, .303 राइफल, 12 बोर की सिंगल बैरल पिस्तौल, नौ एमएम की पिस्तौल और मैगजीन, दो इंसास एलएमजी मैगजीन, दो इंसास राइफल मैगजीन, चार हथगोले, एक डेटोनेटर, गोला-बारूद और अन्य सामग्री जब्त की।

सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के लीशांगथेम इकोप पाट इलाके से दो सिंगल बोल्ट एक्शन राइफल, 9 एमएम की तीन पिस्तौल (देसी), एक हथगोला, चार एमके-13टी और गोला-बारूद जब्त किया।

इस बीच, पुलिस ने जबरन वसूली में शामिल प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक सदस्य को मंगलवार को इंफाल पूर्वी जिले में मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button