बाल श्रम की रोकथाम हेतु संचालित दुकानों और होटलों की चेकिंग की गयी

गोण्डा। आज दिनांक 06.02.2025 को शासन द्वारा बाल और किशोर श्रम मुक्त अभियान, मानव तस्करी, तस्करी प्रवासी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार और नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के मार्गदर्शन में थाना एएचटी टीम द्वारा थाना को0 देहात और थाना वजीरगंज क्षेत्र में संचालित दुकानों और होटलों की चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान दुकानदारों को बाल श्रम की रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे नीतियों के बारे में जानकारी दी गई और हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार के बच्चों से बाल श्रम ना कराया जाए। यदि कोई व्यक्ति बाल श्रम कराता पकड़ा जाता है, तो थाना एएचटी प्रभारी द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति के तहत महिला और बच्चों को जागरूक किया गया और महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान 02 बच्चों से 02 सेवा नियोजकों द्वारा श्रम कराते हुए पाया गया, जिसके बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रताप ने इन सेवा नियोजकों के खिलाफ कुल 02 निरीक्षण टिप्पणियाँ काटी।
इस दौरान थाना एएचटी से प्रभारी नि0 लाल बिहारी, मुख्य आरक्षी गउचरन, और का0 चन्द्रशेखर यादव भी उपस्थित रहे।



