राष्ट्रीय
मुंबई: पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी, आरोपी मानसिक रोगी निकला

मुंबई पुलिस को 11 फरवरी को एक फोन कॉल के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी मिली। इस कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और जांच शुरू की गई। पुलिस ने मंगलवार को चेंबूर इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया।
धमकी की जांच में क्या निकला?
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर एक व्यक्ति ने पीएम मोदी के विमान पर हमले की धमकी दी थी। प्रधानमंत्री मोदी इस समय फ्रांस दौरे पर हैं, ऐसे में पुलिस ने तुरंत अन्य जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी दी और कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उसने शरारत में फोन किया था। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं, लेकिन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को धमकी दी गई है।
-
2023 में हरियाणा के एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी।
-
केरल दौरे के दौरान भी एक व्यक्ति ने पीएम मोदी को धमकी दी थी।
-
2018 में महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ धमकी भरी पोस्ट साझा की थी।



