राष्ट्रीय

रायगढ़: भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ

रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब और अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

ग्राम बिलासपुर और गुढकुर्री में छापेमारी

भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर में पुलिस ने संतोषी चौहान (35) के घर छापा मारा, जहां उसकी बाड़ी से 22 पाव आई कान अंग्रेजी शराब और 4 पाव रॉयल लेजेंड अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 4.680 लीटर और कीमत 3,540 रुपये आंकी गई।

वहीं, ग्राम गुढकुर्री में फूलसाय राठिया (51) के पास से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 2,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी इस शराब को अपने बाड़ी में बिक्री के लिए भंडारित किए हुए था।

अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

ग्राम बिलासपुर में लक्ष्मीन सवरा (61) के घर से 7 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 700 रुपये आंकी गई। इसी दौरान, गुढकुर्री में पुरन यादव (20) को पुलिस ने शराब ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

संयुक्त टीम ने गांवों में छापेमारी कर जंगल में रखे अवैध महुआ लहान का भी मौके पर नष्टीकरण किया।

अभियान में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव, आबकारी उप निरीक्षक रागिनी नायक, जितेश नायक, अंकित अग्रवाल, कुशल पटेल, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, सत्यम पटेल, जगमोहन ओग्रे, बोधराम सिदार और महिला आरक्षक गौरी सिदार सहित आबकारी विभाग के कई अधिकारी शामिल रहे।

अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी

भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button