जामनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के जामनगर में स्थित वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शेर के शावक को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी खुद पीएम मोदी को वनतारा की सुविधाओं का जायजा कराते दिख रहे हैं।
पीएम मोदी ने वनतारा में मौजूद वन्यजीव अस्पताल का भी दौरा किया और वहां उपलब्ध अत्याधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। यहां जानवरों के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा जैसे विभाग भी कार्यरत हैं।

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने एशियाई शेर के शावकों, सफेद शेर के शावकों और क्लाउडेड तेंदुए के शावकों सहित कई विलुप्तप्राय प्रजातियों के जानवरों को दुलार किया। यह केंद्र 3,000 एकड़ में फैला हुआ है और इसे ‘स्टार ऑफ दी फॉरेस्ट’ पहल के तहत स्थापित किया गया है।
वनतारा में 2,000 से अधिक प्रजातियों के जानवरों को बचाकर उनकी देखभाल की जाती है। यहां अब तक 1.5 लाख से ज्यादा संकटग्रस्त और विलुप्तप्राय जीवों को रेस्क्यू किया गया है। यह केंद्र वन्यजीव संरक्षण और पुनर्वास के क्षेत्र में अनूठा प्रयास माना जा रहा है।



