राष्ट्रीय

Women’s Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे देश में महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और नारी सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रयासों पर जोर दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में लिखा, ‘आज हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियां अब सीमाओं को लांघ रही हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पीछे न छूटे और हर महिला अपने सपनों को पूरा कर सके।’ उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज और देश की प्रगति संभव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नारी शक्ति को नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला दिवस के अवसर पर ट्वीट कर कहा कि ‘हमारी सरकार हमेशा से नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है और यह हमारी योजनाओं में साफ दिखता है। आज मेरे सोशल मीडिया प्रोफाइल को उन महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।’

पीएम मोदी ने इस अवसर पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें महिलाओं की सफलता और उनके योगदान को दर्शाया गया है |महिला दिवस के इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और उनके सशक्तिकरण के लिए नए संकल्प लिए गए।

Related Articles

Back to top button