राष्ट्रीय

PM मोदी को मिला श्रीलंका मित्र सम्मान, बोले- देश का गौरव

श्रीलंका ने पीएम मोदी को दिया ‘मित्र विभूषण सम्मान

पीएम बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

श्रीलंका ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता है, जिनके श्रीलंका से मित्रतापूर्ण और गहरे संबंध होते हैं। यह भारत-श्रीलंका की ऐतिहासिक साझेदारी और आपसी विश्वास का प्रतीक है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को मेडल पहनाकर यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “यह मेरे लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है।” उन्होंने श्रीलंका की सरकार और वहां की जनता का आभार प्रकट किया।

भारत ने श्रीलंका के आर्थिक संकट के समय सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया था। इस मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए ही यह विशेष सम्मान भारत को दिया गया।

श्रीलंका मित्र विभूषण मेडल की खासियत:

  • यह चांदी से बना होता है, जिसमें धर्म चक्र उकेरा गया है – बौद्ध विरासत का प्रतीक।

  • पुन कलश समृद्धि और नवीनीकरण दर्शाता है।

  • नवरत्न – दोनों देशों के बीच अटूट दोस्ती का प्रतीक।

  • सूर्य और चंद्रमा – अतीत से अनंत भविष्य तक की साझेदारी को दर्शाते हैं।

यह सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भारत-श्रीलंका के मजबूत रिश्तों की मान्यता है। पीएम मोदी ने इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रमाण बताया।

Related Articles

Back to top button