राष्ट्रीय

वाराणसी में पीएम मोदी का 11 अप्रैल को दौरा, जनसभा में देंगे 3800 करोड़ की सौगात

-मेंहदीगंज में करेंगे जनसभा, 44 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 9:30 बजे काशी पहुंचेंगे और लगभग तीन से चार घंटे यहां रुकेंगे। इस दौरान वह राजातालाब क्षेत्र के मेंहदीगंज में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और 3800 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

जनसभा में करीब 50,000 लोग शामिल होने की संभावना है, जिनमें प्रबुद्ध वर्ग, महिलाएं, किसान, व्यापारी और छात्र प्रमुख होंगे। पीएम के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर लगाने का काम शुरू हो गया है, साथ ही साफ-सफाई, रंगाई-पोताई और पार्किंग की व्यवस्था पर भी काम चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी मेंहदीगंज से जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ 1629.13 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे, जिनमें रामनगर पुलिस बैरक, पुलिस लाइन परिसर का ट्रांजिट हॉस्टल और कुरू में बना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शामिल हैं।

साथ ही पीएम मोदी 2255.05 करोड़ रुपये की 25 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे, जिनमें बाबतपुर एनएच-31 अंडर पास टनल और यनिटी मॉल जैसी अहम परियोजनाएं हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ भी सौंपेंगे और काशी के जीआई (भौगोलिक संकेतक) उत्पादों के प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से मेंहदीगंज जाएंगे। यहां ढाई घंटे तक उनका कार्यक्रम रहेगा।

पीएम मोदी का यह दौरा लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वाराणसी में एक बड़ा संदेश देगा और विकास कार्यों की दिशा में काशी को नई रफ्तार देने वाला साबित होगा।

Related Articles

Back to top button