राष्ट्रीय

विश्व पृथ्वी दिवस 2025: ‘आवर पावर, आवर अर्थ’ थीम के साथ धरती बचाने की अपील

हर साल 22 अप्रैल को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और धरती की रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष Earth Day 2025 की थीम है – ‘Our Power, Our Earth’, जो वैश्विक स्तर पर पुनः उपयोग योग्य ऊर्जा स्रोतों को अपनाने का आह्वान करती है।

इस दिवस की शुरुआत 1970 में अमेरिका से हुई थी। अमेरिकी सीनेटर और पर्यावरण कार्यकर्ता जेलार्ड नेल्सन ने इस आंदोलन की नींव रखी थी। बाद में एक्टिविस्ट डेनिस हायस भी इससे जुड़े और यह एक वैश्विक आंदोलन बन गया। 1990 में 20वीं वर्षगांठ के मौके पर 141 देशों के 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसमें भाग लिया। इसी जागरूकता के चलते 1992 में ब्राजील में संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण और विकास पर बड़ी कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई।

पृथ्वी दिवस हमें याद दिलाता है कि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट जैसे मुद्दों का हल हम सब मिलकर निकाल सकते हैं। इस साल की थीम का उद्देश्य है कि 2030 तक दुनिया में अक्षय ऊर्जा उत्पादन को तीन गुना बढ़ाया जाए। इससे न केवल पृथ्वी की रक्षा होगी, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को एक स्थिर और स्वच्छ जीवन मिलेगा। हर व्यक्ति पेड़ लगाकर, प्लास्टिक का कम उपयोग करके, ऊर्जा की बचत करके और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखकर इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। यह दिन सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि धरती से हमारे रिश्ते को समझने और निभाने का संकल्प है।

Related Articles

Back to top button