राष्ट्रीय

प्रयागराज से पाकिस्तानी महिला को वापस भेजा गया, तीन और महिलाओं की आज वापसी

भारत सरकार के निर्देश पर कार्रवाई, स्थानीय एजेंसियां अलर्ट

भारत सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने के निर्देश के तहत प्रयागराज में भी कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रयागराज जिले से एक पाकिस्तानी महिला को वापस भेज दिया गया, जबकि शेष तीन महिलाएं शनिवार को अपने देश लौटेंगी। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने इस जानकारी की पुष्टि की।

पुलिस आयुक्त ने बताया, “शुक्रवार को एक पाकिस्तानी महिला को प्रयागराज से रवाना कर दिया गया है। बाकी तीन पाकिस्तानी महिलाओं से भी बातचीत हो चुकी है और वे शनिवार को यहां से निकल जाएंगी।” उन्होंने आगे बताया कि ये सभी महिलाएं अल्पकालिक अवधि के लिए भारत आई थीं, जिनमें से एक महिला इलाज के लिए प्रयागराज आई थी।

स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि इस प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके। पुलिस और प्रशासन ने सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही इन महिलाओं को उनके देश भेजने की व्यवस्था की है।

बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि सीमित वीजा अवधि समाप्त होने पर पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर वापस जाना होगा। इस कदम को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सतर्कता और मजबूत होगी।

प्रयागराज में इस कार्रवाई को बेहद शांति और कुशलता के साथ अंजाम दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में पूरी सख्ती बरती जाएगी।

Related Articles

Back to top button