राष्ट्रीय

अंजना ओम कश्यप ने किया हनुमानगढ़ी में दर्शन

आज तक न्यूज़ चैनल की जानी-मानी एंकर अंजना ओम कश्यप ने आज श्रीराम नगरी अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन उपरांत उन्हें संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा और रामनामा भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

इस अवसर पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य श्री संजय दास जी महाराज (उत्तराधिकारी- धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज) एवं वरिष्ठ पुजारी श्री हेमंत दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों संतों ने अंजना जी को शुभाशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें धर्म और राष्ट्र सेवा के कार्य में निरंतर प्रगति की कामना की।

Related Articles

Back to top button