निश्चय टाइम्स, लखनऊ। आज लखनऊ में कोविड-19 के 3 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संक्रमित व्यक्तियों में एक 32 वर्षीय पुरुष गौरी, सरोजिनी नगर से, दूसरा 38 वर्षीय पुरुष कंचनपुरी, सरोजिनी नगर से है, जबकि तीसरा संक्रमित 11 वर्षीय बालिका हाइडल कॉलोनी, सरोजिनी नगर की रहने वाली है। इन मामलों के साथ ही जिले में कुल कोविड पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है, जबकि वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 9 है। स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतते हुए निगरानी एवं जांच की प्रक्रिया जारी रखे हुए है।
