गोंडा

जेपीसी अध्यक्ष पहुंचे मनकापुर कोट

गोंडा जुलाई।केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता एवं गोंडा से पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री कुंवर आनंद सिंह के निधन का समाचार मिलते ही भाजपा सांसद तथा जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने रात्रि में मनकापुर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की अन्नू भैया सभी के हृदय में निवास करते हुए निष्पक्ष तरीके से राजनीति की दिशा एवं दशा तय करने तथा संगठन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रवासियों के सुख दुख में हमेशा शामिल रहते थे l
सांसद जगदंबिका पाल ने अपने एवं अन्नू भैया के साथ पार्टी एवं संबंध के बारे में मनकापुर कोट में लोगों को बताया । अन्नू भैया के पुत्र केंद्रीय विदेश, पर्यावरण, वन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मिलकर दुख व्यक्त किया ।
इस अवसर पर भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव, कमल सिंह, उमेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अमित वर्मा , महेंद्र कुमार यादव, दानिश, सुमित श्रीवास्तव,अवधेश सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, अफजल मोनू राजेश श्रीवास्तव ,देवेंद्र, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button