केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार देर रात रांची पहुंचे, जहां वह आज 10 जुलाई को आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसकी अध्यक्षता खुद गृह मंत्री करेंगे।
बैठक में बिहार, झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री भाग लेंगे और राज्यों की साझा समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक की मेजबानी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं। गृह मंत्री के रांची आगमन के साथ ही होटल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अमित शाह सीधे एयरपोर्ट से होटल पहुंचे और वहीं रात्रि विश्राम किया।
बैठक का प्रारंभिक सत्र सुबह 11 बजे होगा, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से डेढ़ घंटे का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और सीएम हेमंत सोरेन दोनों 10-10 मिनट का संबोधन देंगे। बिहार की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहले ही रांची पहुंच चुके हैं। रांची पहुंचने पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उनका स्वागत किया।
इस बैठक में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख नेता और मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों की समस्याओं और विकास की आवश्यकताओं को उठाएंगे। चर्चा के मुख्य विषयों में सीमा विवाद, आंतरिक सुरक्षा, बुनियादी ढांचे का विकास, खनन नीति और आदिवासी कल्याण जैसे मुद्दे शामिल हैं।
Author: Sweta Sharma
I am Sweta Sharma, a dedicated reporter and content writer, specializes in uncovering truths and crafting compelling news, interviews, and features.





