अयोध्याउत्तर प्रदेशखेती-किसानीलखनऊ

कृषि मंत्री पहुंचे नरेंद्र देव कृषि विवि

  • मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धान की नई किस्म NDR 20/65 की सराहना

निश्चय टाइम्स, लखनऊ/अयोध्या। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की उन्नत किस्म एनडीआर 20/65 की फील्ड में जाकर लाइन सोइंग (पंक्ति में बुआई) का गहन निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि यह धान की किस्म 90 से 110 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को समय और लागत दोनों में लाभ होता है।
कृषि मंत्री ने मौके पर खुद खेत में उतरकर धान की रोपाई कर किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि पद्धतियां और उन्नत बीज न केवल उत्पादन बढ़ाते हैं, बल्कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को भी गति देते हैं। शाही ने कहा, “राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में शोध और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय जैसी संस्थाएं इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि नई किस्में जैसे NDR 20/65 जलवायु परिवर्तन के अनुकूल हैं और कम समय में बेहतर उपज देती हैं। दौरे के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीरेंद्र सिंह, वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि मंत्री को अनुसंधान में हो रही प्रगति की जानकारी दी। मंत्री ने वैज्ञानिकों से संवाद करते हुए राज्यभर में इन उन्नत किस्मों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button