उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्व. फिरोज गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राजनेता एवं पत्रकार स्व0 फिरोज गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षअजय राय पूर्व मंत्री ने स्व0 फिरोज गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि स्व0 फिरोज गांधी जीवन भर सत्य, साहस और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहे। देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने की लड़ाई में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
स्व0 फिरोज गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, संजय दीक्षित, रामबरन गौतम, नितांत सिंह, आदेश शर्मा, एसपी मिश्रा, अनोखे लाल तिवारी जी सहित उपस्थित अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button