स्पोर्ट्स

विश्व बॉक्सिंग कप में भारत की शानदार जीत पर अमित शाह की बधाई

निश्चय टाइम्स, डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विश्व बॉक्सिंग कप के फाइनल्स में 9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीतने की शानदार उपलब्धि पर भारतीय दल को हार्दिक बधाई दी है। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि विश्व बॉक्सिंग कप के फाइनल्स में 9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीतने की शानदार उपलब्धि पर भारतीय दल को हार्दिक बधाई, जिसने हमारे देश के गौरव को और ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि आपके कठिन परिश्रम, प्रतिबद्धता और कौशल ने उभरते हुए एथलीट्स के लिए प्रेरणात्मक स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button