राष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बलएसएसबी के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी

हमारी सीमाओं की रक्षा करने से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है

निश्चय टाइम्स डेस्क। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम,केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बलएसएसबी के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी। एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं की रक्षा करने से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम।

 

Related Articles

Back to top button