राष्ट्रीय

SGB 2018-19 सीरीज़-VI की प्रीमैच्योर रिडेम्पशन 12 फरवरी को, कीमत ₹15,615 तय

SGB 2018-19 सीरीज़-VI की प्रीमैच्योर रिडेम्पशन 12 फरवरी को, कीमत ₹15,615 तय

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2018-19 सीरीज़-VI के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की अधिसूचना (दिनांक 8 अक्टूबर 2018) के तहत जारी इस श्रृंखला की अगली प्रीमैच्योर रिडेम्पशन तिथि 12 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि इस तारीख पर समयपूर्व मोचन (Premature Redemption) की अनुमति दी जाएगी।

RBI द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी 2019 को जारी इस बॉन्ड के लिए पांच वर्ष पूर्ण होने के बाद ब्याज भुगतान की तिथि पर प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की सुविधा उपलब्ध होती है। इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को निवेशक अपने बॉन्ड भुना सकेंगे।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार रिडेम्पशन प्राइस ₹15,615 प्रति यूनिट तय किया गया है। यह कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कारोबारी दिनों (9, 10 और 11 फरवरी 2026) के क्लोजिंग प्राइस के साधारण औसत के आधार पर निर्धारित की गई है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की मौजूदा ऊंची कीमतों के बीच यह रिडेम्पशन निवेशकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने 2019 में अपेक्षाकृत कम दर पर निवेश किया था। SGB योजना को सरकार ने भौतिक सोने की मांग कम करने और निवेशकों को सुरक्षित व ब्याज देने वाले विकल्प के रूप में शुरू किया था।

ध्यान देने योग्य है कि SGB पर निवेशकों को सालाना 2.5% का निश्चित ब्याज भी मिलता है, जो हर छह महीने पर देय होता है। प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का विकल्प केवल निर्धारित तिथियों पर ही उपलब्ध होता है।

RBI के डिप्टी जनरल मैनेजर (कम्युनिकेशंस) अजीत प्रसाद ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत पात्र निवेशक अपने बैंक या अधिकृत माध्यम से रिडेम्पशन का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button