‘सेवा तीर्थ’ में पारित प्रस्ताव को जमीनी स्तर पर उतारने की रणनीति
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क | डी एफ हिंदी

RDSO में ‘सेवा संकल्प’ पर मंथन
🔹 Prabhas Dansana की अध्यक्षता में अधिकारियों ने लिया संकल्प
रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में 02 मार्च 2026 को Research Designs and Standards Organisation (आरडीएसओ), Lucknow में ‘सेवा संकल्प’ प्रस्ताव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बिरसा मुंडा ऑडिटोरियम में संपन्न इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में अनुमोदित संकल्प पर व्यापक चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक Prabhas Dansana ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ केवल एक प्रशासनिक प्रस्ताव नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति में परिवर्तन का स्पष्ट आह्वान है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे इस संकल्प की मूल भावना को आत्मसात करें और इसे आरडीएसओ की कार्यप्रणाली में प्रभावी रूप से लागू करें।
बैठक के दौरान प्रस्ताव के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों और अपेक्षित परिणामों पर गहन मंथन हुआ। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि संगठनात्मक पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह भी कहा गया कि रेलवे अनुसंधान एवं मानकीकरण के क्षेत्र में आरडीएसओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सेवा-भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे ‘सेवा संकल्प’ के सिद्धांतों को दैनिक कार्यसंस्कृति में समाहित करेंगे और संगठन को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं परिणामोन्मुख बनाएंगे। बैठक का समापन इस विश्वास के साथ हुआ कि यह पहल न केवल प्रशासनिक सुधारों को गति देगी, बल्कि भारतीय रेल की कार्यक्षमता और जनविश्वास को भी सुदृढ़ करेगी।



