उत्तर प्रदेश

MSME को मजबूती देने की पहल

सरकारी योजनाओं व फंडिंग पर फोकस

महिला उद्यमियों की दमदार भागीदारी

निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क | डीएफ हिंदी

लखनऊ स्थित PHD हाउस में यूपी स्टेट चैप्टर PHD Chamber of Commerce and Industry (PHDCCI) द्वारा 18 मार्च 2026 को “उद्यम प्रगति वर्कशॉप 2026” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में MSME उद्यमियों ने भाग लिया, जिसमें महिला उद्यमियों की उल्लेखनीय और प्रभावी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में NABARD और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों की सहभागिता ने इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया।

इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य छोटे उद्योगों, महिला उद्यमियों और कुटीर उद्योगों को सशक्त बनाना रहा। प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, संस्थागत सहयोग और व्यवसाय विस्तार के नए अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में सुनील कुमार (जॉइंट कमिश्नर, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय), कविता निगम (सीनियर मेंबर, PHDCCI), जय कुमार गुप्ता (जनरल मैनेजर, SIDBI) और अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने MSME सेक्टर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकारी योजनाओं की जागरूकता बढ़ाने, आसान ऋण सुविधा और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच को बेहद जरूरी बताया। साथ ही कौशल विकास, क्षमता निर्माण और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद महिला उद्यमियों और MSME से जुड़े प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया। अंत में आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने योजनाओं, फंडिंग और व्यापार विस्तार से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया।

यह वर्कशॉप न केवल उद्यमियों के लिए मार्गदर्शक साबित हुई, बल्कि MSME सेक्टर को नई दिशा और गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी रही।

Related Articles

Back to top button