आरेडिका में RPF बैडमिंटन प्रतियोगिता का दमदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
तीन दिन तक चला खेल का रोमांच, आरेडिका टीम बनी चैंपियन, जम्मू डिवीजन उपविजेता

निश्चट टाइम्स न्यूज डेस्क)
। Railway Protection Force (RPF) की अंतर-मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) के गोमती इंडोर स्टेडियम में 03 से 05 अप्रैल 2026 तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महानिरीक्षक सह प्रधान सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द और सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली, मुरादाबाद, फिरोजपुर, बड़ौदा हाउस, आरेडिका, आरसीएफ कपूरथला, लखनऊ, अम्बाला और जम्मू डिवीजन सहित कुल 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में सिंगल, डबल और टीम इवेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
टीम इवेंट में आरेडिका की टीम विजेता रही, जबकि जम्मू डिवीजन उपविजेता बना। ओपन सिंगल में अम्बाला के निरीक्षक राजेश कुमार विजेता और आरेडिका के मोहित दहिया उपविजेता रहे। ओपन डबल में लखनऊ के निरीक्षक मनीष राय और आरक्षी अतुल ने जीत दर्ज की।
विजेताओं को रमेश चन्द द्वारा सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक विवेक खरे ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



