अयोध्या

ISVMP पर 17,887 स्कूल जुड़े, अयोध्या में स्कूल वाहनों पर सख्त निगरानी

4,516 वाहनों का डेटा ऑनबोर्ड, 3,803 का निरीक्षण पूरा—सुरक्षा पर सरकार का फोकस

अयोध्या: बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार ने स्कूल वाहनों की निगरानी को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बना दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा संचालित ISVMP (इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल) के माध्यम से अब हर वाहन की सख्ती से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

अयोध्या मंडल में इस अभियान की व्यापकता साफ नजर आ रही है। अब तक कुल 17,887 स्कूल ISVMP डैशबोर्ड से जुड़ चुके हैं, जो इस पहल की बड़ी सफलता को दर्शाता है। इनमें से 4,516 स्कूली वाहनों का डेटा सफलतापूर्वक ऑनबोर्ड किया जा चुका है, जबकि 3,803 स्कूल वाहनों का भौतिक निरीक्षण भी पूरा किया जा चुका है। यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि प्रशासन जमीनी स्तर पर सख्ती से काम कर रहा है।

परिवहन विभाग की टीमें लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, बीमा, फायर सेफ्टी उपकरण, दस्तावेजों की वैधता और चालकों की पात्रता की बारीकी से जांच की जा रही है। जिन स्कूलों में कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।

ऋतु सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अयोध्या ने स्पष्ट कहा कि ISVMP पोर्टल के जरिए निगरानी पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो गई है। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों और चालकों का पूरा विवरण समय से पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button