उत्तर प्रदेश

बदायूं में नई वाहन सीरीज UP24BS लॉन्च, 6 मई से पंजीकरण

Ministry of Road Transport and Highways पोर्टल पर ऑनलाइन नीलामी से मिलेंगे फैंसी नंबर

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

परिवहन विभाग बदायूं द्वारा जनपद में हल्के मोटर वाहनों के पंजीकरण के लिए नई सीरीज UP24BS शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह नई सीरीज 6 मई 2026 से लागू होने की संभावना है, जिससे वाहन मालिकों को नई रजिस्ट्रेशन संख्या प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत इच्छुक वाहन स्वामी अपनी पसंद के फैंसी या चॉइस नंबर ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक पोर्टल www.parivahan.gov.in पर लॉगिन करना होगा और निर्धारित शुल्क जमा कर अपनी पसंद का नंबर बुक करना होगा।

परिवहन विभाग के अनुसार, यह प्रक्रिया “प्रथम आवत, प्रथम पावत” के सिद्धांत पर आधारित होगी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, वाहन मालिक अपनी सुविधा के अनुसार सामान्य नंबर भी वेबसाइट के माध्यम से चुन सकते हैं।

इस पहल से वाहन पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल और अधिक सुगम बनाया जा रहा है, जिससे नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विभाग ने सभी इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के नंबर सुरक्षित करें।

Related Articles

Back to top button