उत्तर प्रदेश

CII ने योगी सरकार के विकास मॉडल को सराहा, यूपी को आर्थिक महाशक्ति बनाने पर जोर

/उद्योग और निवेश पर हुई बड़ी चर्चा, CII अध्यक्ष राजीव मेमानी ने CM योगी से की मुलाकात

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

लखनऊ। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष Rajiv Memani ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास, निवेश और आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीआईआई अध्यक्ष राजीव मेमानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में हो रहे व्यापक बदलावों और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से उभरते आर्थिक राज्यों में शामिल हो चुका है और निवेशकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बन रहा है।

बैठक में औद्योगिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सीआईआई ने राज्य सरकार के साथ मिलकर औद्योगिक निवेश को और गति देने तथा उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

राजीव मेमानी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स और निवेश नीतियों में हुए सुधारों से उद्योग जगत का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने राज्य में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक माहौल की भी प्रशंसा की।

इस अवसर पर Sunil Mishra, Alok Shukla और Sukant Roy भी उपस्थित रहे।


Related Articles

Back to top button