लखनऊ

बुद्धेश्वर व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, व्यापारियों की एकता का दिखा दम

संदीप बंसल की मौजूदगी में नई टीम ने संभाली कमान, व्यापार हितों को लेकर बड़ा संकल्प

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

    लखनऊ के बुद्धेश्वर रोड स्थित सी.एम. पैराडाइस, मायापुरम में श्री बुद्धेश्वर व्यापार मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल से सम्बद्ध इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों, पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवगठित टीम को व्यापारिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण की। धीरपाल यादव को अध्यक्ष, राकेश मौया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम यादव, विवेक मित्तल, कुलदीप रावत और आधुतोष गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अमित पाण्डेय को कोषाध्यक्ष, योगेन्द्र यादव और राम सिंह लोधी को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली।

    संरक्षक मंडल में प्रमोद गुप्ता, सत्य प्रकाश राजपूत, गोत्र सुता और डॉ. कुलभूषण शुक्ला को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने नई टीम का जोरदार स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा और स्थानीय व्यापार को नई दिशा देगा।

    मुख्य अतिथि संदीप बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं बल्कि व्यापारियों की ताकत और सम्मान का प्रतीक है।

    समारोह के दौरान व्यापारिक हितों, बाजार की समस्याओं और व्यापारियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। आयोजन में मीडिया प्रभारी सहित कई सामाजिक और व्यावसायिक हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

    Related Articles

    Back to top button