विश्व स्किजोफ्रेनिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

The Richmond Fellowship Society (I) की ओर से विश्व स्किजोफ्रेनिया दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्किजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर समाज में फैली गलतफहमियों को दूर करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद डॉ. पी.के. खत्री ने स्वागत भाषण देते हुए मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की अपील की।

विशेषज्ञों ने दी मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. जैन, जो Era Medical College में मनोचिकित्सक एवं सहायक प्रोफेसर हैं, ने स्किजोफ्रेनिया के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। वहीं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या प्रसाद ने बताया कि समय पर इलाज और परिवार के सहयोग से मरीज सामान्य जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम में मनोरोग कल्याण संस्थान के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, डॉ. प्रभात सिथोले और डॉ. ए.के. अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री पी.के. मिश्रा ने मानसिक स्वास्थ्य को समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

अंत में डॉ. शशि राय ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



