
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

देश के प्रमुख फुटवियर ब्रांड रेडचीफ ने अपने ग्राहकों के लिए आयोजित “बाय एंड फ्लाई” अभियान के तहत नौ भाग्यशाली ग्राहकों को गोवा और दुबई की शानदार ट्रिप का उपहार दिया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें यात्रा से जुड़े विशेष उपहार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में रेडचीफ के प्रबंध निदेशक मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा कि कंपनी हमेशा अपनी “नो शॉर्टकट” फिलॉसफी पर काम करती है। उन्होंने कहा कि चाहे फुटवियर हो, अपैरल हो या एक्सेसरीज, रेडचीफ अपने ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता और बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने हर प्रोडक्ट को मजबूत गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे के आधार पर तैयार किया है।

कार्यकारी निदेशक पार्थ ज्ञानचंदानी ने कहा कि “बाय एंड फ्लाई” पहल का उद्देश्य ग्राहकों के समर्थन और विश्वास का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि रेडचीफ अपने ग्राहकों को केवल अच्छे उत्पाद ही नहीं बल्कि यादगार अनुभव भी देना चाहता है। इसी सोच के साथ इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई।

समारोह के दौरान विजेता ग्राहकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी विजेताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और उनके साथ यादगार तस्वीरें भी ली गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते बनाने की अच्छी पहल बताया।

इस अवसर पर नेशनल हेड सेल्स वरुण सिंह, महाप्रबंधक राहुल शर्मा, हर्ष जोशी, सत्येंद्र सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अतिथि मौजूद रहे।




