उत्तर प्रदेश

एसबीआई ने लेप्रोसी मिशन को दी 40.69 लाख की सहायता

अयोध्या और बाराबंकी के अस्पतालों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसबीआई के प्रबंध निदेशक श्री अश्विनी कुमार तिवारी ने लखनऊ मंडल की यात्रा के दौरान ‘द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया’ को 40.69 लाख रुपये का चेक सौंपा।

यह सहायता राशि अयोध्या और बाराबंकी जिलों में संचालित अस्पतालों के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने में उपयोग की जाएगी। इन अस्पतालों में कुष्ठ रोग और अन्य उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (एनटीडी) से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है। इस सहयोग से मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर श्र अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि एसबीआई हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह योगदान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में एसबीआई लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री दिपेश राज, महाप्रबंधक-I श्री विमल किशोर तथा महाप्रबंधक-III श्री कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने इस पहल को समाज हित में एक सराहनीय कदम बताया।

एसबीआई की यह पहल दर्शाती है कि बैंक केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभा रहा है। बैंक लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Back to top button