गुप्ता परिवार के यहाँ सजी भव्य ‘माता जी की चौकी’: उमड़ा लखनऊ के दिग्गज व्यापारियों का हुजूम
शालीमार गैलेंट क्लब हाउस में गूंजे माता के जयकारे; अमरनाथ मिश्र सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि हुए शामिल

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में स्थित शालीमार गैलेंट क्लब हाउस में गुप्ता परिवार द्वारा ‘माता जी की चौकी’ का एक बेहद भव्य और भक्तिमय आयोजन किया गया। “जय आनंदी माँ” के पावन उद्घोष के साथ शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरा परिसर माता रानी की भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास अवसर पर गुप्ता परिवार (सुमित गुप्ता और रचना गुप्ता) की ओर से शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और व्यापारी नेताओं को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने माता का आशीर्वाद लेकर पुण्य लाभ कमाया।

इस मांगलिक कार्यक्रम में लखनऊ के व्यापारिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र विशेष रूप से माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। उनके साथ ही प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल, निलेश अग्रवाल (पापा) और डीजे संघ के प्रमुख प्रचारक प्रशांत भाटिया भी इस भक्ति संध्या का हिस्सा बने।

दरबार को आकर्षक फूलों और अलौकिक रोशनी से सजाया गया था। जैसे ही भजनों का प्रवाह शुरू हुआ, उपस्थित श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अन्नु मिश्रा, सरदार गुरजीत छाबड़ा, हरजीत सिंह सहित कई अन्य दिग्गज व्यापारी नेता और सम्मानित अतिथि मौजूद रहे। आयोजक सुमित व रचना गुप्ता ने सभी आए हुए मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें माता की चुनरी व प्रसाद भेंट किया। देर रात महाआरती और छप्पन भोग के प्रसाद वितरण के साथ इस दिव्य चौकी का समापन हुआ, जिसने सभी को एक अनोखी आध्यात्मिक शांति का अहसास कराया।



