लखनऊ में खुला सेहत का ‘सुपर-जैकपॉट’: शेखर हॉस्पिटल और हिंद इंस्टीट्यूट का महा-गठबंधन, अब दिल्ली-मुंबई को भूल जाएंगे मरीज!
PGI के डॉक्टरों का लगेगा जमघट, महज 3 घंटे में मिलेगी PET-SPECT स्कैन की रिपोर्ट; कतारों का झंझट हमेशा के लिए खत्म!


निश्चय टाइम्स न्यूज़ डेस्क
नवाबों के शहर लखनऊ से इस वक्त स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐसी धमाकेदार और बड़ी खबर आ रही है, जो उत्तर प्रदेश के मरीजों की किस्मत बदल देगी! राजधानी के मशहूर ‘शेखर हॉस्पिटल’ ने ‘हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ और ‘आदयंत इंस्टीट्यूट’ के साथ मिलकर चिकित्सा जगत का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक महा-गठबंधन कर दिया है। इस तगड़ी जुगलबंदी के बाद अब यूपी के गंभीर से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या बड़े शहरों के चक्कर काटकर अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

एक ही छत के नीचे कैंसर और दिल की बीमारियों का खात्मा! इस हाई-प्रोफाइल गठबंधन के तहत अब मरीजों को विश्वस्तरीय कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), ऑन्कोलॉजी (कैंसर उपचार) और अत्याधुनिक न्यूक्लियर मेडिसिन की सुविधाएं एक ही मंच पर मिलेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा चक्रव्यूह रचा है कि जटिल से जटिल हृदय रोगों का इलाज, ओपन हार्ट सर्जरी, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और एडवांस्ड हार्ट फेल्योर मैनेजमेंट अब चुटकियों में होगा। वहीं कैंसर से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडियोथेरेपी और आधुनिक इम्यूनोथेरेपी जैसी ‘संजीवनी’ सुविधाएं हाजिर कर दी गई हैं।

3 घंटे में रिपोर्ट और PGI के मठाधीशों की सीधी एंट्री! इस खबर का सबसे मसालेदार और तगड़ा हिस्सा यह है कि अब मरीजों को PET और SPECT स्कैन जैसी बड़ी जांचों की रिपोर्ट के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि महज 3 घंटे के भीतर रिपोर्ट हाथ में होगी! लंबी कतारों और वेटिंग लिस्ट के टॉर्चर से मुक्ति दिलाने के लिए तत्काल बुकिंग का वीआईपी सिस्टम लागू कर दिया गया है। सोने पर सुहागा यह कि इस गठबंधन में संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) से जुड़े देश के सबसे नामचीन और वरिष्ठ सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की फौज अपनी सेवाएं देगी।

इस ऐतिहासिक स्वास्थ्य क्रांति का रिमोट कंट्रोल शेखर हॉस्पिटल और हिंद इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन डॉ. अमोद कुमार सचान तथा चेयरपर्सन व निदेशक डॉ. ऋचा मिश्रा के हाथों में है। इनका दावा है कि यह गठबंधन स्वास्थ्य क्षेत्र के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़कर मरीजों को सबसे तेज, सबसे सस्ता और सबसे सटीक इलाज देगा। फिलहाल इस महा-गठबंधन की सभी संयुक्त सेवाएं और ओपीडी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित शेखर हॉस्पिटल के केंद्रीय परिसर से तूफानी रफ्तार से शुरू हो चुकी हैं




