धर्म

भक्ति का तड़का, सेवा का जज्बा: सुमित और नदीम की जोड़ी ने भंडारे में परोसा स्वाद और समर्पण

बजरंगबली का चेला, लगा भक्ति का मेला: सोनी स्टूडियो की 'जय-वीरू' की जोड़ी ने गौतम बुद्ध मार्ग पर लूटी महफ़िल!

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

कहते हैं सेवा ही वो धागा है जो इंसान को इंसान से जोड़ता है। तभी तो दुनिया कहती है कि प्रभु राम से ज्यादा दीवाने उनके अनन्य भक्त हनुमान के हैं! और जब बात राम-भक्त हनुमान की हो, तो राजधानी के सनातनी रंग में भंग कैसे पड़ सकता है? गौतम बुद्ध मार्ग पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहाँ भक्ति और स्वाद का ऐसा तड़का लगा कि राहगीर भी उंगलियाँ चाटते रह गए।

सोनी स्टूडियो की ‘जय-वीरू’ की जोड़ी का धमाल

गौतम बुद्ध मार्ग पर स्थित कार्यालय के पास सोनी स्टूडियो के नदीम अहमद और व्यापार मंडल के सुमित गुप्ता की ‘जय-वीरू’ वाली जोड़ी ने मिलकर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया। नदीम की निष्ठा और सुमित के समर्पण ने यह साबित कर दिया कि जहाँ दिल में सेवा का जज्बा हो, वहाँ मजहब की दीवारें घुटने टेक देती हैं। दोनों ने मिलकर बजरंगबली के भक्तों के लिए स्वाद का ऐसा खजाना खोला कि हर कोई बस देखता रह गया।

पूजा-अर्चना में लीन हुए व्यापार मंडल के सूरमा

भंडारे की शुरुआत कोई आम नहीं थी! व्यापार मंडल के दिग्गज नेता सुमित गुप्ता और उनके साथ आए अन्य पदाधिकारियों ने सबसे पहले संकटमोचन हनुमान जी की गगनभेदी जयकारों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आरती की खुशबू और ढोल-नगाड़ों की थाप ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।

प्रसाद का स्वाद, चखकर जनता हुई निहाल

जैसे ही पूजा संपन्न हुई, पूड़ी-सब्जी और हलवे का काउंटर खुल गया। फिर क्या था? भूखे-प्यासे राहगीर हों या दफ्तर बाबू, हर किसी को सुमित और नदीम की टीम ने बड़े ही प्यार से और आदर के साथ महाप्रसाद परोसा। भंडारे में सेवा का ऐसा समर्पण दिखा कि खाने वाले तृप्त हो गए और खिलाने वाले धन्य।

Related Articles

Back to top button