धर्म

‘जय महेश’ की गूंज: नवाबों के शहर में माहेश्वरी समाज का शाही जलसा

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

हजरतगंज के विश्वेश्वरैया सभागार में माहेश्वरी समाज लखनऊ का वार्षिक उत्सव बेहद भव्य और धुआंधार अंदाज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आगाज दिव्य महेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस महा-उत्सव में अखिल भारतवर्षीय महासभा के राष्ट्रीय सभापति संदीप काबरा (जोधपुर) और राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा (भदोही) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समाज के अध्यक्ष गोविंद भुराड़िया ने जोशीले अंदाज में मेहमानों का स्वागत किया, जबकि उपाध्यक्ष निखिल बल्दुआ ने प्रगति की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।

बुजुर्गों का महा-सम्मान: जब मंच पर छलकीं भावुकता की बूंदें

उत्सव का सबसे खूबसूरत और भावुक पल वह था, जब समाज के 75 वर्ष पार कर चुके वरिष्ठ दिग्गजों को सम्मानित किया गया। मधु महेश्वरी, माया महेश्वरी, कांता देवी बल्दुआ, रेनू सोमानी, राजमती दरगड, अंजनी गट्टानी, जितेंद्र बाल्दुआ, महेश प्रसाद चांडक और एमपी सोमानी को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूरी युवा पीढ़ी ने खड़े होकर इनका आशीर्वाद लिया।

मेधावियों और समाज के ‘कोहिनूरों’ का जलवा

शिक्षा के मैदान में परचम लहराने वाले होनहार छात्र दिव्यांशु, देवांश, गिनिशा, अदिति, राघव और देवयानी को ट्रॉफी देकर नवाजा गया। वहीं विशेष उपलब्धियों के लिए समाज के कोहिनूरों का सम्मान हुआ— सीनियर प्रोफेसर बनने पर डॉ. राजीव महेश्वरी, सीए बनने पर नित्य महेश्वरी, आईएएस व विशेष सचिव (गृह) राकेश मालपानी, रेल मंत्रालय से अंकित सोमानी और मेडिकल गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. तनु महेश्वरी को मंच पर सराहा गया।

चटपटे गेम्स, लकी ड्रा और चौतरफा स्वागत

मंत्री विनम्र माहेश्वरी ने मंच संचालन से समां बांध दिया, वहीं विनोद माहेश्वरी ने मीडिया और मेहमानों का स्वागत किया। लकी ड्रा और प्रश्न मंच ने दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में गोला, हरदोई, कानपुर, बनारस, रायबरेली, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर और बहराइच से आए समाज के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। मनीष बाल्दुवा, किरण कालंत्री, संस्कार, राजीव सहित पूरी युवा टीम ने कार्यक्रम को सुपरहिट बनाया।

Related Articles

Back to top button