हेल्थ

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से हरियाली का संदेश

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और प्रकृति संरक्षण को जोड़ा एक सूत्र में

माइंड हीलर फाउंडेशन ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में माइंड हीलर फाउंडेशन (इंड हीलर फाउंडेशन) द्वारा अलीगंज स्थित एस.बी.आई. कॉलोनी के निकट शनि मंदिर पार्क में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला विस्तार

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत अमरूद, आंवला, हरसिंगार सहित विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं।

सामाजिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आरती, श्रीमती शिव कुमारी शुक्ला, श्री अनिल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित कुमार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता

संस्था ने बताया कि माइंड हीलर फाउंडेशन समय-समय पर निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जागरूकता और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है। संस्था का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा तनाव, अवसाद और अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

संस्थाओं को दिया सहयोग का आमंत्रण

संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि जो शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन अथवा सरकारी एवं निजी विभाग अपने परिसर में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श शिविर आयोजित कराना चाहते हैं, वे 9532696969 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य जैसे दो महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को एक साथ जोड़ते हुए माइंड हीलर फाउंडेशन का यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button