जॉब्स

डाक जीवन बीमा: डायरेक्ट एजेंट चयन हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

भारतीय डाक विभाग के लखनऊ जीपीओ स्थित चीफ पोस्टमास्टर कार्यालय द्वारा डाक जीवन बीमा (PLI) के प्रसार और व्यवसाय संवर्धन के लिए ‘डायरेक्ट एजेंट’ के पदों पर चयन हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित करने की घोषणा की गई है । वित्तीय स्वावलंबन और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है

01 अगस्त को साक्षात्कार: समय एवं स्थान तय

यह साक्षात्कार दिनांक 01 अगस्त, 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ के कार्यालय परिसर में संपन्न होगा । विभाग ने योग्य और उत्साही उम्मीदवारों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है

न्यूनतम योग्यता 10वीं पास: युवाओं के लिए बेहतर अवसर

इस चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए । चयनित प्रतिनिधियों को डाक विभाग के नियमों के तहत नियमानुसार कमीशन आधारित आकर्षक पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा । विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कोई नियमित या स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि एक प्रदर्शन-आधारित व्यावसायिक अवसर है

किफायती बीमा सुरक्षा और सीधी जानकारी

डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) भारत सरकार की अत्यंत लोकप्रिय एवं सुरक्षित वित्तीय योजनाएं हैं, जो आम नागरिकों को कम प्रीमियम पर सुरक्षा प्रदान करती हैं । इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय समय में लखनऊ जीपीओ संपर्क कर सकते हैं अथवा हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7317455088 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button