हेल्थ

चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की कुछ दवाओं पर सरकार की सख्ती

Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride वाली सभी Fixed Dose Combinations पर लगी रोक,

: पैकेज पर स्पष्ट चेतावनी अनिवार्य

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

छोटे बच्चों की दवा सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride को मिलाकर बनाई जाने वाली सभी Fixed Dose Combinations (FDCs) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर ऐसी शर्त लागू की है, जिसके तहत इन दवाओं को चार साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

सरकार का यह फैसला बच्चों को संभावित दवा जोखिम से बचाने और सुरक्षित उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

सभी फॉर्मूलेशन पर लागू हुआ नया नियम

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब इन दोनों दवा घटकों वाली सभी FDC formulations पर उम्र संबंधी चेतावनी देना अनिवार्य होगा। इससे पहले 15 अप्रैल 2025 को जारी अधिसूचना के तहत कुछ चुनिंदा FDCs पर इसी तरह की पाबंदी और चेतावनी लागू की गई थी। नई अधिसूचना ने इसका दायरा बढ़ाकर सभी संबंधित फॉर्मूलेशन तक कर दिया है।

पैकेज पर साफ लिखना होगा चेतावनी संदेश

दवा निर्माताओं को इन दवाओं के लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट रूप से यह चेतावनी दर्ज करनी होगी कि यह Fixed Dose Combination चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए।

विशेषज्ञों की सिफारिश के बाद फैसला

सरकार ने यह निर्णय Expert Committee और Drugs Technical Advisory Board (DTAB) की सिफारिशों के आधार पर लिया है। विशेषज्ञों के अनुसार चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इन दवा संयोजनों के इस्तेमाल से जोखिम पैदा हो सकता है, जबकि उपचार के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।

यह अधिसूचना Drugs and Cosmetics Act, 1940 की धारा 26A के तहत जनस्वास्थ्य के हित में जारी की गई है और Official Gazette में प्रकाशन के साथ प्रभावी हो गई है।

Related Articles

Back to top button