धर्म

गुरुद्वारा आलमबाग में श्रद्धा से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व

मधुर कीर्तन से भक्तिमय हुआ गुरुद्वारा साहिब, संगत ने ग्रहण किया गुरु का अटूट लंगर

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क।

गुरुद्वारा आलमबाग में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा आलमबाग के हजूरी रागी भाई मेहताब सिंह जी ने “बाणी गुरु, गुरु है बाणी” शब्द का मधुर गायन कर संगत को निहाल किया। उनके भावपूर्ण कीर्तन से गुरुद्वारा साहिब का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संगत ने श्रद्धा के साथ गुरबाणी का श्रवण किया और गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

प्रकाश पर्व के धार्मिक आयोजन के उपरांत संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया। इस दौरान सेवा और सामूहिकता की भावना विशेष रूप से दिखाई दी।

गुरुद्वारा कमेटी की ओर से समस्त संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कमेटी ने पर्व को गुरु की शिक्षाओं, सेवा और श्रद्धा से जोड़ते हुए संगत की सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर त्रिलोक सिंह, रतपाल सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह सरला, राजेंद्र सिंह राजू, इकबाल सिंह, चरनजीत सिंह चन्ना, परमजीत सिंह, हरमहिंदर सिंह, मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवादार एवं संगत उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button