गणेश चतुर्थी विशेष: विघ्नहर्ता की आराधना से गूंजा देश
सुख-समृद्धि और आरोग्य की मंगलकामना के साथ शुरू हुआ गणेशोत्सव

भक्ति, आस्था और उल्लास के बीच घर-घर विराजे प्रथम पूज्य गणपति; Indian Bank के अधिकारियों ने भी दी सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। घरों से लेकर भव्य सार्वजनिक पंडालों तक गजानन की मनोहारी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ढोल-नगाड़ों, आरती और ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

सनातन परंपरा में भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, शुभारंभ और सफलता का देवता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले प्रथम पूज्य गणपति का स्मरण करने की परंपरा भारतीय संस्कृति में सदियों से चली आ रही है। गणेश चतुर्थी केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का भी संदेश देता है।

इसी पावन अवसर पर Indian Bank परिवार की ओर से भी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। मुख्य महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक श्री सतीश कुमार सोनकर तथा सहायक महाप्रबंधक श्री संजय सरीन, श्री विकास कुमार, श्री आदित्य रंजन, श्री शशांक मिश्रा और श्री नवनीत सहित बैंक के अधिकारियों ने भगवान श्री गणेश के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
गणेशोत्सव के दौरान आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर पूजा, आरती, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन होगा। श्रद्धालु विघ्नहर्ता की आराधना कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना करेंगे।

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। मान्यता है कि उनके स्मरण से जीवन की बाधाओं का निवारण और शुभ कार्यों का मार्ग प्रशस्त होता है। इस गणेश चतुर्थी पर यही प्रार्थना है कि बप्पा की कृपा से हर घर में खुशहाली, हर मन में शांति और देश में विकास की नई ऊर्जा का संचार हो।




