राष्ट्रीय
आतंकी घटनाओं के बाद जम्मू दौरे पर सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी

हाल ही में नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अपने पदभार संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। इस दौरे के दौरान वे जम्मू में विभिन्न सेना संरचनाओं का निरीक्षण करेंगे और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा, वे चल रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की भी समीक्षा करेंगे।
वहीं, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक (DG) भी सीमा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह दौरा हाल ही में जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच हो रहा है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं
सेना को सरकार का फुल सपोर्ट
आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारतीय सेना को केंद्र सरकार का फुल सपोर्ट है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले ही सेना को आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेने की खुली छूट दे रखी है। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आतंकवादी वारदातों पर लगाम लगाने के लिए सरकार गंभीर है और लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पर नजर है। डोडा की पहाड़ियों पर सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है। धीरे-धीरे करके सेना के जवान उस जगह पर पहुंच गए हैं, जहां आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। सेना ने डोडा की पहाड़ियों पर उन गुफाओं की तलाशी ली है, जहां सर्विलांस से बचने के लिए आतंकी छिप जाया करते थे।




