केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया, जिसे भारी विरोध के बाद जेपीसी (संयुक्त संसदीय कमेटी) को भेजने का निर्णय लिया गया। जेपीसी में 31 सदस्य होंगे, जिनमें 20 लोकसभा और 10 राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे।
संसदीय कार्य और अल्पसंख्य मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया था। उसके बाद लोकसभा में इसको भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
कांग्रेस और सपा ने कहा था कि यह बिल सरकार अपने समर्थकों को खुश करने के लिए लेकर आई है। यह मुस्लिम विरोधी है। उसके बाद सरकार ने इसको जेपीसी (संयुक्त संसदीय कमेटी) के पास भेजने का निर्णय लिया था।
राज्यसभा व लोकसभा मिलाकर 31 सांसदों को मिली जगह
स्पीकर ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बिल को जेपीसी के पास भेजने के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा था कि जल्द ही जेपीसी का गठन किया जाएगा। किरेन रिजिजू ने बताया कि जेपीसी 31 सदस्यों वाली होगी, जिसमें राज्यसभा के 10 सदस्य होंगे और लोकसभा के 20 सदस्य होंगे।