स्पोर्ट्स

IPL रोहित शर्मा तोड़ेंगे मुंबई इंडियंस से अपना सालों पुराना नाता! ऑक्शन का रोमांच होगा दोगुना

IPL Mega Auction 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होगा। इस नीलामी में कई बड़े खिलाड़ी शामिल होंगे। अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़ते हैं तो सभी टीमों पर उनकी नजर रहेगी। हिटमैन आईपीएल के टॉप स्कोरर की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 6628 रन बनाए हैं।
आईपीएल 2025 का सीजन काफी धमाकेदार होगा, क्योंकि इससे पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। बड़ी नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन कर पाती है और बाकी को रिलीज करना पड़ता है।

कई खिलाड़ी होंगे रिलीज

इस बार के ऑक्शन में ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से टीमों का कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है। हालांकि अधिकांश प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया जाएगा, लेकिन कुछ बड़े प्लेयर्स को रिलीज करना पड़ेगा।

मेगा ऑक्शन होगा काफी रोमांचक

कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मेगा ऑक्शन में इस बार आना चाहते हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि बड़े खिलाड़ी नीलामी में उतरे ताकि उन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच टक्कर देखने को मिले। हम ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ऑक्शन में आने से रोमांच काफी बढ़ जाएगा।

इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम रोहित शर्मा है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार चैंपियन रह चुकी है। पिछले सीजन से पहले मुंबई ने हिटमैन को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया। इस फैसले की फैंस ने जमकर आलोचना की थी।

कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया के कप्तान किसी नए टीम का हिस्सा बन सकते हैं। अगर मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज करती है तो उन्हें खरीदने के लिए मेगा ऑक्शन में टीमों के बीच स्पर्धा देखने को मिलेगी।

naidunia_image

ऋषभ पंत 2016 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। उनकी कप्तानी में टीम को सफलता नहीं मिली है। अगर पंत दिल्ली से नाता तोड़ते हैं तो मेगा ऑक्शन में नजर आ सकते हैं। उनके आने से नीलामी में रोमांच बढ़ जाएगा, क्योंकि सीएसके समेत कई टीमें युवा विकेटकीपर को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी।

Related Articles

Back to top button