राष्ट्रीय

“अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने दी श्रद्धांजल

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वाजपेयी जी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और भाजपा के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।

वाजपेयी जी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य भी इस प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। भाजपा नेताओं ने अपने प्रेरणा स्रोत अटल जी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और उनकी विचारधारा हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री के तौर पर देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत रत्न से सम्मानित अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

वाजपेयी जी का जन्म 1924 में ग्वालियर में हुआ था और वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रमुख चेहरा बने रहे। वे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। उनका प्रधानमंत्री पद का कार्यकाल 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक और फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक रहा। उन्होंने 1977 से 1979 तक मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया।

Related Articles

Back to top button