राष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान दाना का असर: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान दाना के चलते देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है और लोग परेशान हैं।
उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, और सोनभद्र जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बिहार के जमुई, लखीसराय, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, और किशनगंज समेत 18 जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली का मौसम और वायु गुणवत्ता
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की गति लगभग 4.23 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले सुधार हुआ है, जहां AQI लेवल 237 पर पहुंच गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। आनंद विहार और मुंडका जैसे क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर AQI लेवल 200 के नीचे है। लोधी रोड और चांदनी चौक में AQI करीब 150 के आसपास है।
दिल्ली में अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में:
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस
  • रविवार को 34 डिग्री सेल्सियस
  • सोमवार को 34 डिग्री सेल्सियस
  • मंगलवार को 35 डिग्री सेल्सियस
  • बुधवार को 36 डिग्री सेल्सियस
  • गुरुवार को 37 डिग्री सेल्सियस
  • शुक्रवार को 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
वायु प्रदूषण में सुधार, लेकिन अब भी स्थिति चिंताजनक
शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 270 दर्ज किया गया, जो गुरुवार के 306 से थोड़ा बेहतर है। फिर भी, दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ से पीछे है, जहां AQI 277 दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button