राष्ट्रीय
महाराष्ट्र: अमरावती में राहुल गांधी के बैग की जांच, कांग्रेस ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है। इस कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भी नाम जुड़ गया।
अमरावती में राहुल गांधी के बैग की जांच
कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अमरावती पहुंचे थे। धामनगांव रेलवे के हेलीपैड पर उनके हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की।
इस पर कांग्रेस की टेओसा विधायक और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच क्यों नहीं होती?”
कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला
राहुल गांधी के बैग की जांच और झारखंड में उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति में हुई देरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।
-
कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देवघर में मौजूद थे, इसलिए राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की मंजूरी नहीं मिली।
-
उन्होंने कहा, “यह प्रोटोकॉल हो सकता है, लेकिन कांग्रेस ने 70 सालों तक इस देश पर शासन किया और ऐसी घटनाएं विपक्षी नेताओं के साथ नहीं होनी चाहिए। यह अस्वीकार्य है।”



