राष्ट्रीय

Bank Holidays December 2024: दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी लिस्ट

दिसंबर 2024 में बैंकों की छुट्टियों की लंबी सूची है। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते कुल 17 दिनों तक बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। इनमें 5 रविवार, 2 शनिवार और अन्य विशेष अवकाश शामिल हैं। अगर आपको दिसंबर में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो इसे समय से पहले पूरा करने की योजना बनाएं।

साप्ताहिक अवकाश

दिसंबर 2024 में हर रविवार और महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

  • रविवार की छुट्टियां: 1, 8, 15, 22, 29 दिसंबर
  • शनिवार की छुट्टियां: 14 (दूसरा शनिवार), 28 (चौथा शनिवार)

क्रिसमस और विशेष छुट्टियां

  • 25 दिसंबर (क्रिसमस): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • नागालैंड: 24-27 दिसंबर (लगातार 4 दिन)
  • मिजोरम: 24-26 दिसंबर (लगातार 3 दिन)
  • मेघालय: 7 साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा, क्षेत्रीय त्योहारों के लिए 6 अतिरिक्त छुट्टियां।

किस तारीख को कहां रहेंगे बैंक बंद?

तारीख राज्य
3 दिसंबर गोवा
12 दिसंबर मेघालय
18 दिसंबर मेघालय
19 दिसंबर गोवा
24 दिसंबर मिजोरम, मेघालय, नागालैंड
25 दिसंबर सभी राज्य
26 दिसंबर मिजोरम, मेघालय, नागालैंड
27 दिसंबर नागालैंड
30 दिसंबर मेघालय
31 दिसंबर मिजोरम, सिक्किम

रिजर्व बैंक तय करता है छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) स्थानीय त्योहारों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंकों की छुट्टियों का निर्धारण करता है। कोई भी बैंक अपने स्तर पर छुट्टियां तय नहीं कर सकता|

Related Articles

Back to top button