धर्म

अकीदत और अदब का संगम

जरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह 'दादा मियाँ' का 119वां सालाना उर्स मुबारक,

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

आध्यात्मिक और रूहानी सुकून की नगरी लखनऊ में मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देने वाले महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह ‘दादा मियाँ’ (रहमतुल्लाह अलैह) के 119वें सालाना उर्स मुबारक की तैयारियां पूरी भव्यता के साथ शुरू हो गई हैं। इस मुकद्दस और ऐतिहासिक आयोजन की रूपरेखा साझा करने के लिए दरगाह परिसर में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता दरगाह के सज्जादा नशीन ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने की।

प्रेस को संबोधित करते हुए सज्जादा नशीन ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने बताया कि आगामी उर्स मुबारक में देश-विदेश से आने वाले अकीदतमंदों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उर्स के दौरान कुरान ख्वानी, चादरपोशी, कुल शरीफ और रूहानी महफिले कव्वाली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अमन, चैन और भाईचारे की विशेष दुआएं मांगी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की दरगाहें हमेशा से ही सर्वधर्म समभाव और इंसानियत की असली पाठशाला रही हैं, जहां हर वर्ग और मजहब के लोग बिना किसी भेदभाद के अपनी हाजिरी लगाते हैं।

दरगाह दादा मियाँ रोड, गाल एवेन्यू (यूपीसीसी के पास) स्थित इस पावन स्थल पर होने वाले इस तीन दिवसीय सालाना उर्स में शिरकत करने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। दरगाह कमेटी ने आगंतुकों के लिए ठहरने, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि उर्स में आने वाले हर जायरीन को रूहानी सुकून के साथ-साथ मुकम्मल सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Back to top button