ओलंपिक मैच देखने पेरिस जाना चाहते थे सीएम मान,केंद्र से नही मिली अनुमति,सुरक्षा कारणों का हवाला दिया

भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ही पंजाब के सीएम भगवंत मान पेरिस जाना चाहते थे। लेकिन विदेश मंत्रालय से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इससे इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार देर शाम यात्रा की अनुमति नहीं मिलने की सूचना मिली। पंजाब से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के होने के कारण,जानकारी के अनुसार सीएम मान को 3 से 9 अगस्त तक पेरिस जाना था ,मान व्यक्तिगत रूप से अपना समर्थन दिखाने के लिए उत्सुक थे,उन्हें आज रवाना होना था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण वे पेरिस नहीं जा पाएंगे।
सुरक्षा कारणों का हवाला देकर किया मना
उच्च स्तर के राजनेताओं को विदेश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से इजाजत लेनी होती है, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विदेश मंत्रालय ने सीएम मान को पेरिस जाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इस वक्त ओलंपिक के चलते पेरिस में संभावित खतरों को देखते हुए मुख्यमंत्री के दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा की जरूरत है, लेकिन इतने कम समय में जैड प्लस सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जा सकती। इस वजह से सीएम मान को पेरिस जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विदेश मंत्रालय ने नहीं दी अनुमति
सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस जाने की योजना के लिए मंजूरी नहीं दी है। सीएम मान, जिनके पास लाल रंग का राजनयिक पासपोर्ट है, जो आमतौर पर वीजा प्रक्रिया में तेजी लाने की अनुमति देता है, मान ने हॉकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पेरिस की अपनी यात्रा के लिए गृह मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी मांगी थी, जो 4 अगस्त को चल रहे ओलंपिक में अपना पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेलने के लिए तैयार है। मान खिलाडियो को प्रोत्साहित करने के लिए जाना चाहते थे।



