स्पोर्ट्स

“अब बेटियां भी दिखाएंगी मैदान में दम” — कविता अग्रवाल ने दिया महिला क्रिकेट को बढ़ावा

अन्नपूर्णा क्रिकेट अकादमी में बेटियों को मिलेगा बड़ा मंच, खेल जगत में नई पहल

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

Annapurna Cricket Academy के उद्घाटन समारोह में खेल और महिला सशक्तिकरण का खास संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों और अतिथियों ने साफ कहा कि यह अकादमी केवल बेटों के लिए नहीं बल्कि बेटियों के क्रिकेट सपनों को भी नई उड़ान देने का मंच बनेगी।

कोच चंदन मलिक Neel Agrawal और कोच Akshay Srivastava ने कहा कि आज के दौर में खेल के क्षेत्र में लड़कियां लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और उन्हें सही अवसर व प्रशिक्षण देना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अकादमी में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ बेटियों को भी बराबर अवसर दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में मौजूद कविता अग्रवाल ने कहा कि अब समय बदल चुका है और बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में भी लड़कियां शानदार प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अन्नपूर्णा क्रिकेट अकादमी ऐसी प्रतिभाशाली बेटियों के लिए मजबूत मंच साबित होगी, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। समारोह के दौरान युवा खिलाड़ियों में खास उत्साह देखने को मिला और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।

आयोजकों का कहना है कि अकादमी का उद्देश्य केवल क्रिकेट सिखाना नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना भी है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को महिला खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Related Articles

Back to top button